WhatsApp लाया ग्रुप यूजर्स के लिए दो नए अपडेट, जानिए कैसे करेगा काम

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट्स लाता रहता है. WhatsApp ग्रुप यूजर्स के लिए दो-दो नए फीचर्स ऐड करने जा रहा है.
इनमें से एक फीचर ऐसा होगा, जिसमें एडमिन को किसी भी बाहर के पार्टिसिपेंट्स को ग्रुप में आने के लिए अप्रूवल या फिर रिजेक्टर करना हो. दूसरा फीचर किस ग्रुप में कौन-सा पार्टिसिरेंट कॉमन है, वो देख सकेंगे.
इस फीचर को जल्द से जल्द iOS और Android यूजर्स दोनों के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा.
ग्रुप प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ग्रुप एडमिन को ज्यादा कंट्रोल देने के लिए वॉट्सऐप एक नया फीचर जारी करने वाला है.
नए फीचर में एडमिन ये तय कर सकते हैं कि कौन ग्रुप में शामिल हो सकता है और कौन नहीं.
एडमिन के पास अपने ग्रुप के इन्वाइट URL को शेयर करने या अपने ग्रुप को किसी कम्यूनिटी में शामिल होने योग्य बनाने का ऑप्शन होगा.
फिलहाल नया फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज किया गया है.
Author : Akash dubey
Explore