2000 रुपये के नोट वापस लेने के क्या है फायदे, जानें यहां
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले महीने 2000 रुपये के नोट को वापस मंगाने का ऐलान किया था.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी एक स्टडी में बड़ा दावा किया है.
बैंक की स्टडी के अनुसार, सर्कुलेशन से 2000 रुपये के नोट को वापस लेना देश के बैंकिंग सिस्टम के लिए फायदेमंद साबित होगा.
स्टेट बैंक की रिसर्च के अनुसार, रिजर्व बैंक के इस कदम से बैंक डिपॉजिट और लोन का रिपेमेंट बढ़ेगा.
SBI की स्टडी में कहा गया है कि बैंकों में 2000 रुपये के 1.5 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ गए हैं. इसके चलते बैंक डिपॉजिट और लोन के रिपेमेंट में देखने को मिल सकती है.
बैंक ने अपनी स्टडी में कहा है कि विदेशी मार्केट में अनश्चितता को देखते हुए देश में बैंकों के पास कंपनियों के कर्ज की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बड़े मौके होंगे.
SBI ने अपनी स्टडी में इस बात पर फोकस किया है कि कैसे 2000 रुपये के नोट को वापस लेने के फैसले से देश के बैंकिंग सिस्टम को फायदा होगा.
SBI ने अपनी स्टडी में इस बात पर फोकस किया है कि कैसे 2000 रुपये के नोट को वापस लेने के फैसले से देश के बैंकिंग सिस्टम को फायदा होगा.