Secured Credit Card के क्‍या हैं फायदे, जानें

आज के समय में क्रेडिट कार्ड बहुत काम की चीज है. ये एक तरह का कर्ज है जो मौके पर आपकी जरूरत को पूरा कर देता है. हर क्रेडिट कार्ड की एक निश्चित लिमिट होती है.
इसका फायदा ये है कि क्रेडिट कार्ड के जरिए आप जो भी राशि लोन के तौर पर लेते हैं, उसे अगर आप ग्रेस पीरियड के अंदर चुका दें,
जिन लोगों का क्रेडिट स्‍कोर खराब है या क्रेडिट हिस्‍ट्री ही नहीं है या फिर किसी कारण से उन्‍हें रेग्‍युलर क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है, सिक्‍योर्ड क्रेडिट कार्ड उनके लिए बेहतर विकल्‍प हो सकता है.
सिक्‍योर्ड क्रेडिट कार्ड के नाम से ही स्‍पष्‍ट है कि ये कोलैटरल जमा के बदले में मिलने वाला कार्ड होता है. ये कार्ड फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट के बदले में दिया जाता है.
जब तक कस्‍टमर्स की एफडी बैंक में रहती है, कार्ड यूजर इस क्रेडिट कार्ड को इस्‍तेमाल कर सकता है.
बैंक के पास उसके फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट को भुनाकर अपना कर्ज वसूल करने का अधिकार होता है.
समय पर बिल पेमेंट करके इसके जरिए आप अपने क्रेडिट स्‍कोर को बेहतर कर सकते हैं. जिससे भविष्‍य में लोन की संभावना को बेहतर किया जा सकता है.
कोलैटरल डिपॉजिट के बदले में मिलने के कारण इसका अप्रूवल लेना आसान होता है. इसके लिए कोई एक्‍सट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता.
Author : Akash dubey
Explore