LIC Policy को करना चाहते है सरेंडर, जानें नियम

बीमा पॉलिसी को यदि आप शुरुआती समय में ही बंद करना चाहते हैं, तो बीमा कंपनी प्राइमरी मैच्योरिटी सम अमाउंट को काफी कम कर देती है।
आपको पॉलिसी सरेंडर करने से पहले कम से कम तीन साल के लिए पॉलिसी रखनी होगी।
जब आप अपनी एलआईसी पॉलिसी को सरेंडर कर देते हैं, तो बीमा कंपनी आपको उस अवधि के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम के साथ 'एक्यूमैलेटेड बोनस' देगी।
यदि आप अपने एलआईसी कॉन्ट्रैक्ट को समय से पहले समाप्त कर रहे हैं, तब भी आप कुछ राशि के पात्र होंगे जिसे सरेंडर वैल्यू के नाम से जाना जाता है।
तीन साल से अधिक समय के लिए पॉलिसी के लिए प्रीमियम का भुगतान किया है, तो मैच्योरिटी राशि का 80 फीसदी स्पेशल सरेंडर वैल्यू के तौर पर मिल जाएगा।
प्रीमियम का भुगतान चार साल से अधिक किया है, तो आपको स्पेशल सरेंडर वैल्यू के तौर पर कुल मैच्योरिटी बीमा राशि का 90 फीसदी प्राप्त होगा।
Author : Akash dubey
Explore