UTI Mutual Fund : FD से ज्यादा मिल सकता है रिटर्न, जानें यहां

यूटीआई म्युचुअल फंड ने यूटीआई लॉन्ग ड्यूरेशन फंड लॉन्च किया है.
यह एक ओपन-एंडेड डेट स्कीम है, जो डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करती है.
न्यू फंड ऑफर 6 मार्च 2023 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. इसमें 15 मार्च 2023 तक निवेश किया जा सकता है.
UTI लॉन्ग ड्यूरेशन फंड के लिए मिनिमम एप्लिकेशन अमाउंट 5,000 रुपये है. उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में निवेश कर सकते हैं.
एनएफओ पीरियड के दौरान, स्कीम की यूनिट्स 10 रुपये प्रति यूनिट के फेस वैल्यू पर बेची जाएंगी.
इक्विटी और फिक्स्ड इनकम फंड के मिक्स में निवेश करके अपने निवेश पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफाइ लाना महत्वपूर्ण है.
आपको जोखिम कम करने और पोर्टफोलियो की अस्थिरता कम करने में मदद मिलेगी.
Author : Akash dubey
Explore