UPI; पैसा ट्रांसफर में दर्ज कर दिया गलत नंबर, तो जानिए कैसे मिलेगा वापस
कई लोग यूपीआई के जरिए पैसे भेजते समय या रिफंड प्राप्त करते समय गलती से गलत मोबाइल नंबर या डिटेल दर्ज कर देते हैं।
अगर किसी ने गलत नंबर पर पैसा भेज दिया है, तो उसे तुरंत पैसा वापस करने के लिए बैंक से संपर्क करना चाहिए।
लेन-देन करने से पहले लाभार्थी (बेनेफिश्यरी या जिसे आप पैसा भेज रहे हैं) की सारी डिटेल को चेक करें और फिर पुष्टि करें।
किसी भी गलत ट्रांसफर के मामले में, कृपया इसे वापस लेने के लिए तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें।
बैंकों में पैसा ट्रांसफर के लिए पहले लाभार्थी के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है, जबकि यूपीआई को लाभार्थी के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है।
वर्चुअल आईडी ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसा प्राप्त करने के लिए, लाभार्थी के पास वर्चुअल आईडी होनी चाहिए और बदले में, यूपीआई के साथ इसे रजिस्टर भी होना चाहिए।
ग्राहकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एक बार यूपीआई पेमेंट प्रोसेस शुरू होने के बाद इसे रोका नहीं जा सकता है।