UPI : ट्रांजेक्‍शन हो गया फेल, खाते से कट गए पैसे, मिलेगा वापस

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस लोगों द्वारा भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जा रहे माध्यमों में सबसे लोकप्रिय है.
अगर एसबीआई यूपीआई पेमेंट करते वक्‍त आपकी ट्रांजेक्‍शन भी फेल हो जाए, तो घबराएं नहीं. आप 2 तरीकों से शिकायत करके अपना पैसा वापस पा सकते हैं.
योनो लाइट ऐप से ग्राहक यूपीआई ट्रांजेक्‍शन कर सकते हैं. जिसे पैसे भेजने हैं.
यदि आप लाभार्थी की वर्चुअल आईडी का उपयोग करके पैसे भेज रहे हैं, तो लाभार्थी को अनिवार्य रूप से यूपीआई के साथ पंजीकृत होना चाहिए.
सबीआई का कहना है कि अगर फेल ट्रांजेक्‍शन की राशि 48 घंटे के भीतर अपने आप रिफंड नहीं होती है, तो ग्राहक 2 तरीकों से शिकायत कर पैसा पा सकते हैं.
सभी यूपीआई बेस्ड ऐप्स में किए गए भुगतान पर आखिरी स्टेटस के लिए विवाद की शिकायत करने का विकल्प होता है.
SBI YONO LITE ऐप में भी यह विकल्‍प दिया गया है. यदि आपकी राशि वापस नहीं की जाती है तो आप इसका उपयोग करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
फिर Raise Dispute’ चुनकर अपनी शिकायत दर्ज करके सब्मिट कर दें.
ऐप में भुगतान से जुड़ी शिकायत करने के बाद आप ट्रांजैक्शन की डिटेल्स भी भेज सकते हैं.
आपको अपनी डिटेल support.upi@sbi.co.in पर मेल करनी है. आपको भुगतान की तारीख, राशि और 12 संख्या के ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर को भेजना होगा.
Author : Akash dubey
Explore