UPI : ICICI Bank के ग्राहक कर सकते हैं EMI पेमेंट,जानें प्रोसेस

आरबीआई ने यूपीआई बेस्ड पेमेंट की पहुंच को और बढ़ाते हुए इसपर सीधे बैंक से क्रेडिट लाइन पर पेमेंट की सुविधा की अनुमति दे दी है.
यूपीआई पेमेंट के लिए आपको सीधे बैंक से पैसा मिलेगा.
ICICI Bank ने यूपीआई से ईएमआई पेमेंट की सुविधा भी शुरू कर दी है. अब ग्राहक QR कोड स्कैन करके यूपीआई से ईएमआई पेमेंट कर पाएंगे.
इस सुविधा के तहत ग्राहक किसी भी मर्चेंट के क्यूआर कोड को स्कैन करके जो भी प्रॉडक्ट या सर्विस खरीदनी होगी, उसके लिए सीधे बैंक से क्रेडिट लेकर ईएमआई भर सकेंगे.
ग्राहक 10,000 रुपये से ऊपर के अमाउंट के लिए ये पेमेंट कर सकते हैं और इसे तीन, छह और नौ महीनों की किस्त में चुका सकते हैं.
यह सुविधा जल्द ही ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी मिलने लगेगी.
Author : Akash dubey
Explore