PNB के कस्टमर्स के लिए अपडेट, बदल गया चेक पेमेंट का सिस्टम

PNB ने एक बयान में कहा कि यह नया सिस्टम 5 अप्रैल, 2023 से लागू होने वाला है.
पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर्स के लिए 10 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत वाले चेक के लिए Positive Pay System के तहत चेक की डीटेल्स जमा करना अनिवार्य था.
पीएनबी ने 5 लाख रुपये और उससे अधिक कीमत वाले चेक के पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) को अनिवार्य कर दिया है.
PNB ने एक बयान में कहा कि यह नया सिस्टम 5 अप्रैल, 2023 से लागू होने वाला है.
पीपीएस से चेक को प्रोसेस करते समय कस्टमर्स को किसी भी संभावित जोखिम के खिलाफ एक्स्ट्रा सुरक्षा मिलती है.
कस्टमर्स को अपने ब्रांच ऑफिस को ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग (PNB One) या एसएमएस बैंकिंग के माध्यम से चेक डीटेल्स देना होता है.
RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, PNB ने 1 जनवरी, 2021 से CTS समाशोधन में प्रस्तुत 50,000 रुपये और उससे अधिक के चेक के लिए PPS पेश किया था.
बैंक इसे बनाने पर विचार कर सकते हैं. 5 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि वाले चेक के लिए यह अनिवार्य है.
Author : Akash dubey
Explore