FD पर मिल रहा 8.35% तक ब्याज, ये बैंक दे रहा कमाई का मौका

SBM Bank बैंक 2 करोड़ से कम की जमा पर 8.35% की अधिकतम ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
SBM Group एक फाइनेंशियल सर्विस ग्रुप है, जो डिपॉजिट, लोन, बिजनेस के लिए फाइनेंस और कार्ड समेत अन्य सर्विस की पेशकश करता है.
बैंक वर्तमान में 7-90 दिनों में परिपक्व होने वाली घरेलू जमा पर 4.25% की ब्याज दर दे रहा है.
बैंक अब 91-120 दिनों में परिपक्व होने वाली घरेलू जमा पर 4.8% की ब्याज दर प्रदान कर रहा है.
एसबीएम बैंक 121-180 दिनों के बीच जमा राशि के लिए 5% और 181 दिन से 1 वर्ष के लिए जमा राशि पर 6.55% की ब्याज दर प्रदान कर रहा है.
1 वर्ष से 389 दिनों और 390 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर अब क्रमशः 7.05% और 6.50% की दर से ब्याज मिलेगा.
एसबीएम बैंक अब 3 साल 2 दिन की जमा अवधि पर 7.4% और 3 साल 2 दिन से 5 साल तक की जमा अवधि पर 8.35% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
5 साल में परिपक्व होने वाली जमाओं पर अब 7.75% की ब्याज दर मिलेगी।
Author : Akash dubey
Explore