यहां मिलता है 12.99% तक ब्याज, जानें यहां

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबिक्विक ने हाल ही अपने यूजर्स के लिए एक्सट्रा प्लस फीचर लॉन्च किया है.
इस फीचर के जरिए यूजर्स 12.99 फीसदी तक ब्याज कमा सकते हैं. इससे पहले कंपनी ने एक्सट्रा फीचर लॉन्च किया था जिसमें 12 फीसदी तक ब्याज मिलता है.
अगर आप मोबिक्विक एक्सट्रा में निवेश करते हैं तो आपको 12 फीसदी के हिसाब से मिलने वाला ब्याज प्रतिदिन आपके अकाउंट में जुड़ता है.
एक्सट्रा प्लस में निवेश करने पर आप 12.99 फीसदी ब्याज कमा सकते हैं लेकिन इसमें लॉक-इन पीरियड 3 महीने का है.
18 वर्ष से ऊपर का कोई भी भारतीय पैन कार्ड और भारतीय बैंक अकाउंट के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं.
मोबिक्विक एक्स्ट्रा में जमा या निकासी के लिए कोई चार्ज नहीं है. मोबिक्विक एक्सट्रा प्लस में निवेश करने पर कोई इन्वेस्टमेंट फीस नहीं लगती.
मोबिक्विक एक्सट्रा प्लस में 30 दिन से पहले पैसा निकालने पर कोई ब्याज नहीं मिलता और मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने पर 8 फीसदी तक ब्याज मिलता है.
मोबिक्विक एक्स्ट्रा या एक्सट्रा प्लस में निवेश कम से कम 1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं. इसमें 10 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं.
आप अपने निवेश को 10 लाख रुपये से अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो मोबिक्विक टीम से संपर्क करना होगा.
Author : Akash dubey
Explore