PM Svanidhi Yojana के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी फटाफट मिलता है लोन

रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक मदद के लिए 2 जुलाई, 2020 को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना शुरू की गई थी.
पीएम स्वनिधि योजना के तहत आपको 50 हजार रुपये तक का लोन मिल सकता है.
सबसे पहले इस योजना तहत किसी को भी 10 हजार रुपये का लोन मिलेगा जिसे चुकाने के बाद दूसरी बार और कर्ज लिया जा सकता है.
इस योजना का फायदा नाई की दुकान, मोची, पनवाड़ी, धोबी, सब्जी बेचने वाला, फल बेचने वाला, रेडी टू ईट स्ट्रीट फूड, चाय का ठेला या खोखा लगाने वाला, ब्रेड पकौड़े या अंडे बेचने वाला, फेरीवाला, स्टेशनरी बेचने वाले लोग इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.
आपको लोन लेने के लिए किसी भी तरह की गारंटी नहीं देनी होगी. इसके अलावा आप लोन का पेमेंट मंथली किस्तों में कर सकते हैं.
इस लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं.
Author : Akash dubey
Explore