लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न के लिए आजमाएं MNC FUND, देखें यहां

मल्टीनेशनल कंपनियों फंड थीमैटिक कैटेगरी का फंड है। इसमें निवेशकों का पैसा MNC के शेयरों में लगाया जाता है।
10 साल में इसने निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स को पीछे छोड़ा है।
एसबीआई म्यूचुअल फंड, यूटीआई, आदित्य बिड़ला सन लाइफ और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएनसी कैटेगरी में एक्टिव फंड ऑफर करते हैं।
देश की म्यूचुअल फंड कंपनियां MNC फंड कैटेगरी में 12,315 करोड़ रुपए के एसेट मैनेज करती हैं।
MNC फंड 50% से ज्यादा विदेशी प्रमोटरों की हिस्सेदारी वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं।
भारत ग्लोबल कंपनियों के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है।
जो कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग आउटसोर्सिंग के लिए अब तक चीन पर निर्भर थीं, उन्होंने प्लांट भारत में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
इस लिहाज से MNC फंड लंबी अवधि में लगातार शानदार रिटर्न देने में कामयाब हो सकते हैं।
Author : Akash dubey
Explore