Post Office की जबरदस्त स्कीम, हर 3 महीने में होगी इनकम, देखें

एक स्कीम सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम है, जिसमें निवेशकों को निवेश की रकम पर सालाना 8 फीसदी का गारंटीड ब्याज मिलता है.
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की शुरुआत 1000 रुपए से की जा सकती है. अधिकतम निवेश की रकम 15 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
आप भी रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं तो SCSS आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि निवेश की रकम पर गारंटीड रिटर्न तो मिलता ही है.
सेक्शन 80C के तहत टैक्स डिडक्शन का फायदा मिलता है. ब्याज दरों की बात करें तो यह हर तिमाही में बदलती है.
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 5 लाख रुपए के निवेश पर निवेशक को हर 3 महीने में 10 हजार रुपए की इनकम होगी.
1 जनवरी, 2023 के मुताबिक इस स्कीम में 8% का ब्याज मिल रहा. इस लिहाज से 5 लाख रुपए का निवेश 5 साल में 7 लाख रुपए हो जाएगा.
स्‍कीम में निवेश करने पर सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए प्रति वर्ष टैक्स छूट का क्लेम कर सकते हैं.
स्कीम में ब्‍याज का भुगतान हर 3 महीने में किया जाता है. ब्याज प्रत्येक अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी के पहले दिन आपके अकाउंट में आ जाता है.
Author : Akash dubey
Explore