क्रेडिट कार्ड से विदेश घूमना पड़ेगा महंगा, जानिए डीटेल
, विदेश यात्रा के लिए क्रेडिट कार्ड से पेमेंट को भारतीय रिजर्व बैंक के लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के दायरे में लाया जाएगा.
अगर आप फॉरेन टूर के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको टैक्स देना पड़ेगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइनेंस बिल 2023 कहा कि RBI को विदेशी दौरों पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान को एलआरएस के तहत लाने के लिए तरीके खोजने के लिए कहा गया है.
विदेशी दौरों पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान LRS के तहत नहीं आता है और ऐसे भुगतान टीसीएस से बच जाते हैं.
RBI से विदेशी दौरों पर Credit Card भुगतान को एलआरएस के तहत लाकर TCS के तहत लाने के तरीके निकालने के लिए आग्रह किया गया है
वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में (LRS) के तहत 1 जुलाई, 2023 से शिक्षा और चिकित्सा को छोड़कर भारत से किसी अन्य देश को पैसा भेजने पर 20% टीसीएस का प्रस्ताव किया गया.
TCS एक ऐसी प्रणाली है जहां निर्दिष्ट सामान बेचने वाला व्यक्ति खरीदार से एक निर्दिष्ट दर पर कर एकत्र करने और उसे सरकार के पास जमा करने के लिए उत्तरदायी होता है।