सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक पुलिस रोक ले तो क्या हैं आप के अधिकार जानिए

रोड पर किसी भी तरह के वाहन चलाने वाले शख्स को इन नियमों का पालन करना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर ट्रैफिक पुलिस आपके ऊपर फाइन Traffic Fine लगा सकती है.
सड़क पर वाहन चलाने के दौरान अगर ट्रैफिक पुलिस आपको रोककर गाड़ी के दस्तावेज जैसे वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने के लिए कहे तो आप पुलिसकर्मी से उनकी ऑफिशियल आईडी दिखाने के लिए भी कह सकते हैं.
मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक, अगर कोई पुलिसकर्मी आपसे दस्तावेज मांगे तो आप सिर्फ उन दस्तावेजों को दिखा सकते हैं. अगर आप चाहें तो अपने डॉक्यूमेंट उन्हें देने से मना कर सकते हैं.
आप पुलिस डिजिटल दस्तावेज भी दिखा सकते हैं. पुलिस डिजिटल दस्तावेजों को खारिज नहीं कर सकती है.
मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक, अगर ट्रैफिक पुलिस आपके वाहन का कोई भी दस्तावेज या वाहन को जब्त करती है तो आपको पुलिस से जब्त की गई चीज की रशीद लेनी चाहिए.
अगर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं रहता है तो आप इसकी शिकायत सिनियर अधिकारी या नजदीकी पुलिस स्टेशन में कर सकते हैं.
Author : Akash dubey
Explore