Tata Group का यह शेयर करा सकता है तगड़ी कमाई

टाटा ग्रुप की ढेर सारी कंपनियां हैं, जो कि शेयर बाजार पर लिस्टेड हैं।
इंडियन होटल्स के नतीजे कैसे रहे हैं। कंपनी ने दिसंबर 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 403.56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
इसके मुनाफे में चार गुना वृद्धि दर्ज की गयी, जो कि एक साल पहले की समान तिमाही में 95.96 करोड़ रुपये रहा था।
2022 की दिसंबर तिमाही के दौरान इंडियन होटल्स की इनकम पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,111.22 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,685.8 करोड़ रुपये रही।
वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कुल खर्च 1,248.62 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,014.23 करोड़ रुपये था।
ये ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार इसका टार्गेट प्राइस है। अगर ये 390 रु तक जाता है तो ये मौजूदा स्तर से आपको 22.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
इंडियन होटल्स का शेयर बीते 5 दिन में 7.84 फीसदी तक उछला है। इसका एक महीने का रिटर्न खाली 1.19 फीसदी रहा है।
6 महीनों में इसने 17.71 फीसदी रिटर्न दिया है।
एक साल में यह शेयर 47.08 फीसदी चढ़ा है। बीते 5 सालों में यह 132.46 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
एक साल में यह शेयर 47.08 फीसदी चढ़ा है। बीते 5 सालों में यह 132.46 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
ये शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 14 जुलाई 1995 को आया था, तब से अब तक यह 617.17 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
Author : Akash dubey
Explore