500 रुपये के नकली नोट को लेकर RBI की ये रिपोर्ट, देखें यहां

RBI की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में 2022-23 में बैंकिंग सिस्टम द्वारा पकड़े गए 500 रुपये के नकली नोटों की संख्या 14.6% बढ़कर 91,110 नोट हो गई.
मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक इसी अवधि में सिस्टम द्वारा पकड़े गए 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के नकली नोटों की संख्या 28%घटकर 9,806 नोट रह गई.
RBI की वार्षिक रिपोर्ट में 20 रुपये के मूल्यवर्ग में पाए गए नकली नोटों में 8.4% की बढ़ोतरी और 500 रुपये मूल्यवर्ग में 14.4% की बढ़ोतरी पर भी प्रकाश डाला गया है.
10 रुपये, 100 रुपये और 2,000 रुपये के नकली नोटों में क्रमश: 11.6%, 14.7% और 27.9% की गिरावट आई है.
आरबीआई ने हाल ही में 2000 रुपये के बैंकनोट को सर्कुलेशन से बाहर करने की घोषणा की है.
RBI ने वित्त वर्ष 2018-19 से 2,000 रुपये के नोट की छपाई बंद कर दी थी. 2,000 रुपये के करीब 89 प्रतिशत नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे.
मार्च 2018 में कुल 6.73 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट 2,000 रुपये के थे जबकि 31 मार्च, 2023 को इनका मूल्य 3.62 लाख करोड़ रुपये रह गया.
Author : Akash dubey
Explore