लॉन्ग टर्म में पैसा बनाएगा ये फंड, चेक करें SIP डीटेल
फंड हाउस का नया एनएफओ Samco Active Momentum Fund है. इसका सब्सक्रिप्शन 15 जून 2023 से खुल गया है।
निवेशक 29 जून 2023 तक इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह एक ओपन एंडेड स्कीम्स है.
म्यूचुअल फंड के मुताबिक, Samco Active Momentum Fund में मिनिमम 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश शुरू कर सकते हैं.
SIP निवेश की बात करें, तो मंथली 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल्स में स्कीम में पैसा लगा सकते हैं.
तिमाही SIP अमाउंट 1,500 रुपये और छमाही SIP अमाउंट 3000 रुपये है.
इस स्कीम में एंट्री लोड नहीं है. यूनिट अलॉटमेंट की तारीख से 365 दिन या उससे पहले रिडम्प्शन या बाहर निकलने पर 2 फीसदी एग्जिट लोड देना होगा. इसका बेंचमार्क इंडेक्स NIFTY 500 TRI है.
फंड हाउस के मुताबिक, Samco Active Momentum Fund में ऐसे निवेशक निवेश कर सकते हैं, जो लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन चाहते हैं.