होम लोन के लिए जरूरी है यह डॉक्‍यूमेंट, देखें यहां

होम लोन के लिए अलॉटमेंट लेटर भी एक अहम डॉक्‍यूमेंट है. अलॉटमेंट लेटर डेवलपर या हाउसिंग अथॉरिटी द्वारा दिया जाता है
letter Of Allotment में किसी भी प्रॉपर्टी जैसे घर, प्‍लॉट या फ्लैट का पूरा विवरण होता है.
अलॉटमेंट लेटर प्रॉपर्टी के पहले खरीदार को मिलता है. जब वह आगे उसे बेचता है तो अगले खरीदार को अलॉटमेंट लेटर की कॉपी दे देता है.
होम लोन देते वक्‍त बहुत से बैंक अलॉटमेंट लेटर को अहमियत देते है. इस लेटर से प्रॉपर्टी का लीगल वेरीफिकेशन करना आसान हो जाता है.
अगर आप भी कोई ऐसा मकान खरीदना चाहते हैं, जिसके मालिक के पास मूल आवंटन पत्र नहीं है तो सबसे पहले आपको बैंक से संपर्क करना चाहिए
मूल आवंटन पत्र खोने के बाद मकान मालिक e-FIR दर्ज कराकर और और Indemnity Bond जमा करके अलॉटमेंट लेटर की प्रमाणित प्रति ले सकता है.
Author : Akash dubey
Explore