Tata Group की ये कंपनी देने जा रही है तगड़ा डिविडेंड, जानिए डिटेल्स

IT सेक्टर की देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के नतीजे 9 जनवरी को पेश करेगी।
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा है कि वह रिजल्ट वाले दिन चालू वित्त वर्ष के तीसरे डिविडेंड की भी घोषणा कर सकती है।
रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने 30 दिसंबर, 2022 को कहा कि अगर तीसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिल जाती है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी होगी।
TCS ने FY23 में अब तक 1600% यानी 16 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है.
कंपनी ने पहली और दूसरी तिमाही में 8-8 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दे चुकी है.
इससे पहले FY22 में कंपनी ने 4,300% यानी 43 रुपए प्रति शेयर का कुल डिविडेंड दिया था.
Tata Group Stock की दिग्गज IT कंपनी ने सितंबर तिमाही में जोरदार प्रदर्शन किया.
कंपनी ने जुलाई से सितंबर के दौरान 10,431 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया। यह एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 8.4% अधिक था।
30 सितंबर 2022 तक कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या 616,171 थी। तिमाही के दौरान कंपनी में 9,840 नए कर्मचारी शामिल हुए।
Author : Akash dubey
Explore