कमाल है ये बैंक शेयर, 6 महीने में मिला 115% रिटर्न, जानें यहां

प्राइवेट सेक्‍टर के साउथ इंडियन बैंक के शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्‍त कमाई कराई है.
साउथ इंडियन बैंक में निवेशकों को 6 महीने में 115 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न मिला है.
घरेलू ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्‍युरिटीज ने साउथ इंडियन बैंक के शेयर पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है.
मार्च 2023 को शेयर का भाव करीब आधा फीसदी उछलकर 18.60 रुपये पर बंद हुआ.
6 महीने में शेयर की परफॉर्मेंस देखें, तो स्‍टॉक में निवेशकों के पैसे डबल से ज्‍यादा हो गए. इस अवधि में निवेशकों को 115 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न मिला.
ICICI सिक्‍युरिटीज का कहना है कि साउथ इंडियन बैंक ने अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव किया है. यह पॉजिटिव है. बैंक के मुनाफे में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है.
दिसंबर 2022 तक बैंक का CASA रेश्‍यो सुधरकर 34 फीसदी पहुंच गया है. वहीं, NIM सितंबर 2020 के 2.6 फीसदी से बढ़कर दिसंबर 2022 में 3.5 फीसदी हो गया है.
बैंक अपने नए लीडरशिप के अंतर्गत सस्‍टेनेबल, स्‍केलेबल और प्रॉफिटेबल मॉडल की ओर सही दिशा में बढ़ रहा है. इसलिए बैंक स्‍टॉक पर खरीदारी की सलाह बरकरार है.
Author : Akash dubey
Explore