यह बैंक FD पर दे रहा 9.50 फीसदी तक ब्याज दर, देखें यहां

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक तो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है.
सीनियर सिटीजन को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.5 फीसदी का ब्याज 1001 दिन की एफडी पर ऑफर कर रहा है.
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की 501 दिन वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर बैंक रिटेल निवेशकों को 8.75 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 9.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
700 दिनों की एफडी पर आम निवेशकों को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 9.00 फीसदी की ब्याज दे रहा है.
बैंक 701 दिन से लेकर 5 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन्स को 8.25 पर्सेंट का इंटरेस्ट रेट दे रहा है.
क्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 888 दिन के एफडी पर आम लोगों को अधिकतम 8.5 और वरिष्ठ नागरिकों के 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है.
बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है.
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, एफडी की नई ब्याज दरें 11 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुकी है.
Author : Akash dubey
Explore