यह बैंक FD पर दे रहा 8% तक रिटर्न, जानें नाम

Indian Bank ने भी अपने स्पेशल टर्म डिपॉजिट की वैधता को बढ़ा दिया है.
Indian Bank के द्वारा ‘IND Super 400 Days’ को 6 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था.
इंडियन बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसे अब 30.06.2023 तक बढ़ा दिया गया है.
आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों को अपना सकते हैं. इसमें 10 हजार रुपये से लेकर 2 करोड़ से कम रकम को निवेश किया जा सकता है.
20 अप्रैल 2023 से, इंडियन बैंक ने “आईएनडी सुपर 400 डेज़” पर अपनी ब्याज दरों में भी संशोधन किया था.
बैंक पहले आम जनता को 7.10% ब्याज दर, महिला ग्राहकों को 7.15% ब्याज दर, वूमन सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज दर, सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.60% ब्याज दर, वूमन सुपर का लाभ मिल रहा था.
अब इस स्पेशल फिक्स डिपॉजिट में आम ग्राहकों को 7.25% ब्याज दर, सिनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज दर और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.00% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.
Author : Akash dubey
Explore