यह बैंक दे रहा कमाई का मौका! FD पर 8 फीसदी की बंपर ब्याज दर

DCB Bank ने सेविंग्स अकाउंट और 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सेविंग्स अकाउंट होल्डर अब 8.00 फीसदी तक ब्याज दर कमा सकते हैं.
एफडी पर गैर-वरिष्ठ नागरिक 8 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिक 8.50 फीसदी तक ब्याज कमा सकते हैं.
डीसीबी बैंक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ये दरें 8 मई, 2023 से प्रभावी हो चुकी हैं.
सेविंग्स अकाउंट की बात करें तो 1 लाख तक की बैलेंस वाले सेविंग्स अकाउंट्स के लिए 2.00 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश जारी रखेगा.
1 लाख से 2 लाख से कम बैलेंस वाले लोगों को 3.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी.
2 लाख से 5 लाख से कम के बैलेंस पर 5.25 फीसदी की ब्याज दर और 5 लाख से लेकर 10 लाख से कम तक के बैलेंस पर बैंक 6.25 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश जारी रखेगा.
DCB बैंक की एफडी दरें - 91 दिन से 6 महीने से कम- 4.75 फीसदी, 6 महीने से 12 महीने से कम- 6.25 फीसदी।
700 दिन से 36 महीने- 8 फीसदी, 36 महीने से ज्यादा लेकिन 120 महीने तक - 7.75 फीसदी।
Author : Akash dubey
Explore