1 जून से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, जानें यहां पूरी डिटेल

ऐसा देखा जाता है कि हर एक नए महीने की शुरुआत के साथ ही कुछ बदलाव भी होते हैं.
जून में भी कुछ ऐसे ही बदलाव होने वाले हैं जिनका हमारी जेब और मंथली बजट पर सीधा असर पड़ेगा.
1 जून से देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा हो जाएगा. 21 मई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी को घटा दिया है.
आरबीआई ने बैंकों में पड़े बिना दावे वाले डिपॉजिट्स के वारिस को खोजने के लिए अभियान चलाने का ऐलान किया है.
केंद्रीय बैंक ने सभी बैंकों के लिए ‘100 Days 100 Pays’ अभियान की घोषणा की है.
देश के प्रत्येक जिले में 100 दिनों के भीतर बैंक के टॉप 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स रकम का पता लगाया जा सके और उसका निपटान किया जा सके. यह अभियान 1 जून से शुरू होगा.
सरकार की तरफ से हर महीने की शुरुआत में LPG, CNG और PNG के दाम निर्धारित किए जाते हैं. ऐसे में यह देखनाहोगा कि जून में सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है या नहीं.
Author : Akash dubey
Explore