ये बैंक RD पर दे रहे हैं 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज, देखें यहां रेट्स

आप रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आप अभी निवेश करने पर ज्यादा ब्याज के साथ रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं.
प्राइवेट सेक्टर का डीसीबी बैंक 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट पर 7.6 फीसदी ब्याज दे रहा है. यह दर 2 करोड़ रुपये से कम की आरडी पर मिलेगा.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 से 10 साल की रेकरिंग डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है.
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 36 से 60 महीने की रेकरिंग डिपॉजिट पर 7.2 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है
ड्यूश बैंक 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट पर अपने ग्राहकों को 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है.
इंडसइंड बैंक 61 महीने और उससे अधिक के रेकरिंग डिपॉजिट पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है.
एचडीएफसी बैंक 5 साल की आरडी पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है.
एक्सिस बैंक 5 साल की आरडी पर 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है.
Author : Akash dubey
Explore