ये बैंक RD पर 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, देखें इंटरेस्ट रेट्स

मौजूदा समय में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ही नहीं, आरडी की ब्याज दरें भी पिछले साल से ज्यादा हो गई हैं.
प्राइवेट सेक्टर का डीसीबी बैंक 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट पर 7.6 फीसदी ब्याज दे रहा है. यह दर 2 करोड़ रुपये से कम की आरडी पर मिलेगा.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 से 10 साल की रेकरिंग डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है.
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 36 से 60 महीने की रेकरिंग डिपॉजिट पर 7.2 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है.
इंडसइंड बैंक 61 महीने और उससे अधिक के रेकरिंग डिपॉजिट पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है.
ड्यूश बैंक 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट पर अपने ग्राहकों को 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है.
एचडीएफसी बैंक 5 साल की आरडी पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है. वहीं, बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है.
एक्सिस बैंक 5 साल की आरडी पर 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है.
Author : Akash dubey
Explore