इन बैंको में बचत खाते पर मिल रहा है ज्यादा ब्याज! जानें बैंक का नाम

बैंक एफडी पर ज्यादा ब्याज मिलता है लेकिन पैसा एक निश्चित अवधि के बाद ही मिलता है, जबकि बचत खाते से आप कभी भी पैसों का लेनदेन कर सकते हैं.
IDFC फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों को बचत खाते पर 10 लाख से कम की जमा रकम पर 4 फीसदी और 10 लाख से लेकर 50 करोड़ तक के बैलेंस पर 6.75 फीसदी का सालाना ब्याज ऑफर करता है.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक पर सेविंग अकाउंट पर 7 फीसदी तक ब्याज देता है. 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर सालाना 6.75 फीसदी बैलेंस रखने पर 7 प्रतिशत इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है.
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1 लाख से 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 7 फीसदी, 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 7.5 फीसदी का सालाना ब्याज मिल रहा है.
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 लाख से 10 लाख तक के बैलेंस पर 5 फीसदी, 10 लाख से 25 लाख तक बैलेंस मेंटेन करने पर 7 फीसदी इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है.
1 करोड़ से 2 करोड़ का बैलेंस रखने पर 7.25 फीसदी ब्याज मिलता है. इन तमाम बैंकों में सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की दरें उनकी वेबसाइट से ली गई हैं.
Author : Akash dubey
Explore