इन 5 Mutual Fund ने सालभर में दिया FD से ज्यादा मुनाफा
म्यूचुअल फंड की कई कैटेगरी हैं. इन्हें में से एक श्रेणी है ब्लूचिप फंड कैटेगिरी. यहां आपको FD से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.
ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीमों के लिए निवेशकों से जुटाई गई राशि का कम से कम 80 फीसदी टॉप 100 कंपनियों में निवेश करना अनिवार्य होता.
ब्लूचिप फंड में कोई लॉक-इन पीरियड नहीं होता है. इसका मतलब है कि आप जरूरत पड़ने पर अपना पैसा निकाल सकते हैं.
बाजार जानकार ब्लूचिप फंड्स में उन निवेशकों को पैसा लगाने की सलाह देने हैं जो कम जोखिम के साथ शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं.
पिछले एक साल में कुछ ब्लूचिप म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को बैंक एफडी से ज्यादा मुनाफा दिया है.
फिक्स्ड डिपॉजिट का रिटर्न जहां एक साल में 5 से 7.5 फीसदी रिटर्न दिया है तो दूसरी ओर कुछ ब्लूचिप फंड्स ने तो एक 15 से 18 फीसदी तक रिटर्न निवेशकों को दिया है.
एसबीआई ब्लूचिप फंड ने पिछले एक साल में 18.7 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं तीन साल का एवरेज मुनाफा 28.29 फीसदी रहा है.
कोटक ब्लूचिप फंड का सालभर का रिटर्न 15.30 फीसदी रहा है तो तीन साल में इस फंड ने निवेशकों को 27.10 फीसदी रिटर्न दिया है.
आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल ब्लूचिप फंड का नाम भी शानदार रिटर्न देने वाली स्कीम्स में शामिल हैं.
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड ने भी पिछले एक साल मे 15.37 फीसदी तो तीन साल में 24.84 फीसदी मुनाफा निवेशको को दिया है.