ये 2 Midcap Stocks से मिल सकता है 45% तक रिटर्न, जानें फ्रेश टारगेट

ये 2 मिडकैप स्टॉक्स को निवेशकों के लिए चुना है. एक स्टॉक में 1-3 महीने के लिए निवेश करना है और दूसरे में 3-6 महीने के लिहाज से निवेश की सलाह है.
एक्सपर्ट ने शॉर्ट टर्म के लिए Hind Rectifiers और पोजिशनल आधार पर Tanla Platforms को निवेशकों के लिए चुना है.
एक्सपर्ट ने पोजिशनल स्टॉक के रूप में Tanla Platforms को चुना है. कंपनी कर्जमुक्त है और यह क्लाउड कम्युनिकेशन बिजनेस में है.
Tanla Platforms इस समय ढ़ाई फीसदी की तेजी के साथ 780 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1448 रुपए और न्यूनतम स्तर 493 रुपए का है.
शॉर्ट टर्म के लिए एक्सपर्ट ने Hind Rectifiers को चुना है. इस समय यह शेयर सवा फीसदी की तेजी के साथ 294 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
ह कंपनी पावर और सेमीकंडक्टर बनाती है. रेलवे इक्विपमेंट बनाने का भी इसका काम है.
एक्सपर्ट ने 275-280 के दायरे में खरीद की सलाह दी है. 260 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और शॉर्ट टर्म का टारगेट 340-350 रुपए तक का दिया गया है.
Author : Akash dubey
Explore