गुड लोन और बैड लोन भी होते हैं, जानें कहाँ होगा नुकसान, जानें बचने का तरीका

क्या आप जानते हैं कि लोन को भी गुड और बैड 2 कैटेगरी में बांटा गया है.
वह लोन जिससे आपके नेटवर्थ में इजाफा हो उसे गुड लोन कहते हैं और वह लोन जिसमें आपको लोन की राशि के साथ उस पर लगने वाले ब्याज के अलावा भी पैसे चुकाने पड़े, उसे बैड लोन कहा जाता है.
गुड लोन वह होता है जिससे आपकी नेटवर्थ में इजाफा होता है. वह समय के साथ और एसेट जेनेरेट करने में आपकी मदद करता है जिससे करियर, संपत्ति में आदि में पॉजिटिव ग्रोथ होती है.
जिस लोन में रिटर्न की दर, उस पर लगने वाले ब्याज से ज्यादा हो, वह गुड लोन कहलाता है.
बैड लोन वह होता है जिसमें आपको लोन की राशि के साथ उस पर लगने वाले ब्याज के अलावा भी पैसे चुकाने पड़ते हैं.
इन लोन का भुगतान समय पर नहीं कर पाने की स्थिति में आगे लोन मिलना मुश्किल हो जाता है.
इस कैटेगरी में आप ऑटो लोन, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड पर लोन, कन्ज्यूमेबल लोन आदि को रख सकते हैं.
पहले बचत करें और उसके बाद ही खरीदारी करें. इसके अलावा आप लोन लेते समय डेट टू इनकम रेश्यो का ध्यान रखें।
Author : Akash dubey
Explore