ऑनलाइन गेम की कमाई पर इस तारीख से लगेगा टैक्स, नोट कर लें डीटेल्स
देश ही नहीं दुनियाभर में ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है.
अगर आप भी ऑनलाइन गेम के पक्के खिलाड़ी हैं और मोटी कमाई कर रही हैं, तो अब टैक्स भरने के लिए भी तैयार हो जाइए
इनकम टैक्स की नजर ऑनलाइन गेम से होने वाली कमाई पर है. इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है.
ऑनलाइन गेम से होने वाली कमाई पर टैक्स के लिए सरकार ने इनकम टैक्स के नियमों संशोधन किया है. इसके तहत सरकार ने इनकम टैक्स रूल, 1962 में संशोधन किया है.
नया नियम 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होगा. आसान भाषा में कहें तो ऑनलाइन गेम से हुई कमाई पर आने वाले 1 जुलाई से टैक्स लगने लगेगा.
नए इनकम टैक्स नियम के तहत अकाउंट में कितना ट्रांसैक्शन हुआ, टैक्स लायक आय, गेमिंग कंपनी द्वारा डिपॉजिट समेत सभी जानकारियों को 2023-24 के डिक्लरेशन में देनी होगी.
कंपनी द्वारा रिफर करने के लिए, प्रमोशन अथवा किसी अन्य मद में दिए पैसे जब तक कि उनका उपयोग खेल के भीतर ही हो और उसकी निकासी नहीं होती है टैक्स दायरे के बाहर होंगे.