Canara Bank की FD पर मिल रहा जोरदार ब्याज, यहां जानें दरें

Canara Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (Fixed Deposit) की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं.
केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 2 करोड़ रुपये से कम के जमा पर नई ब्याज दरें 5 अप्रैल, 2023 से प्रभावी हैं.
केनरा बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली कॉलेबल डिपॉजिट पर अपने रेग्यूलर कस्टमर्स को 4 फीसदी से 7.25 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
सीनियर सिटीजन को 4 फीसदी से 7.75 फीसदी तक की दर से ब्याज दिया जा रहा है.
संशोधन के बाद बैंक के 444 दिनों की अवधि वाली एफडी के लिए अब अधिकतम ब्याज दर 7.90 फीसदी है.
नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट के लिए 2 वर्ष से ज्यादा और 3 वर्ष से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी.
46 दिनों से 90 दिनों की अवधि के लिए एफडी पर 5.30 फीसदी से शुरू होंगी
Author : Akash dubey
Explore