रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रेपो रेट में इजाफे के बाद कई बैंकों ने अपने एफडी की ब्याज की दरों में इजाफा किया है।
कई बैंकों ने अपने एफडी की ब्याज की दरों में इजाफा किया है। रेपो रेट में इजाफे के बाद हर बार बैंकों की तरफ से एफडी पर ब्याज बढ़ाया हैं।
बंधन बैंक सीनियर सिटीजन को 600 दिनों वाली एफडी पर 8.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
यस बैंक सीनियर सिटीजन को 35 महीने की एफडी पर 8.25 प्रतिशत की दर दे ब्याज दे रहा है।
एक्सिस बैंक सीनियर सिटीजन को 2 साल या 30 महीने से कम के अवधि वाली एफडी पर 8.01 प्रतिशत की ब्याज की दर ऑफर कर रही है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सीनियर सिटीजन को 18 महीने 1 दिन- 3 वर्ष एफडी पर 8 प्रतिशत और 2 साल से ज्यादा 1 महीने से 2 साल से कम 6 महीने के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 888 दिनों वाले एफडी पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 80 सप्ताह की एफडी पर 8.75 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
सूर्योदय बैंक 1 साल 6 महीने से ज्यादा और 2 साल तक की एफडी पर 8.51 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
आरबीआई बैंक सीनियर सिटीजन को 453 से 459 दिन की एफडी पर 8.30 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है,