Stock : ये स्टॉक बढ़िया रिटर्न देगा लगा सकते हैं दांव

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं.
बाजार में तेजी के बीच मार्केट एक्सपर्ट ने एक बढ़िया स्टॉक को चुना है, जो मार्केट में दमदार कमाई करा सकता है.
मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए Apollo Sindoori को चुना है और वहां पैसा लगाने की सलाह दी है.
एक्सपर्ट ने बताया कि दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद ये स्टॉक करेक्ट हुआ था. एक्सपर्ट ने बताया कि ये एक हॉस्पिटैलिटी सर्विस कंपनी है.
एक्सपर्ट ने बताया कि ये कंपनी 45000 मील हर दिन बनाती है और कंपनी के पास कर्मचारियों की संख्या अच्छी है.
एक्सपर्ट ने बताया कि देश के अलग-अलग अस्पतालों में ये कंपनी अपनी सर्विस मुहैया कराती है. रिटर्न ऑन इक्विटी 15-16 फीसदी है.
दिसंबर 2021 में कंपनी ने 4 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था और दिसंबर 2022 में कंपनी ने 8-9 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था.
Author : Akash dubey
Explore