STOCK : ये बैंकिंग शेयरों में 32% तक मिलेगा रिटर्न, देखें यहां

ब्रोकरेज का मानना है कि क्रेडिट ग्रोथ में मजबूती रहेगी. खासकर, पब्लिक सेक्टर बैंकों का बेहतर प्रदर्शन जारी रहने की पूरी-पूरी संभावना है.
फाइनेंशियल कंपनियों के लिए चौथी तिमाही का रिजल्ट हमेशा मजबूत होता है.
SBI का शेयर आज 528 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. टारगेट प्राइस 700 रुपए का दिया गया है जो क्लोजिंग के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा है.
बैंक ऑफ बड़ौदा को लेकर भी ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए टारगेट प्राइस 200 रुपए का दिया गया है.
बैंक का लोन ग्रोथ 18 फीसदी रह सकता है. डिपॉजिट्स में 13.9 फीसदी का उछाल रह सकता है.
Axis Bank के लिए 1100 रुपए का टारगेट दिया गया है. आज यह शेयर 851 रुपए के स्तर पर बंद हुआ.
HDFC Bank के लिए 1920 रुपए का टारगेट दिया गया है. आज यह स्टॉक 1686 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. नेट इंटरेस्ट इनकम में 21 फीसदी की तेजी आ सकती है.
Federal Bank के लिए 165 रुपए का टारगेट दिया गया है. आज यह स्टॉक 127 रुपए के स्तर पर बंद हुआ.
टारगेट प्राइस करीब 30 फीसदी ज्यादा है. बैंक का एडवांस ग्रोथ सालाना आधार पर 20.2 फीसदी रह सकता है.
Author : Akash dubey
Explore