Stock : इस स्‍टॉक में होगी मोटी कमाई! 1 साल में मिल सकता है 25% रिटर्न, देखें

कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर की दिग्‍गज कंपनी नागार्जुन कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी का शेयर शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ.
कंपनी का मुनाफा 106 फीसदी और इनकम में 28 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है.
नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस नुवामा वेल्‍थ मैनेजमेंट ने स्‍टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है.
बीते 6 महीने में स्‍टॉक में 42 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल आ चुका है.
12 महीने के नजरिए से 116 रुपये का लक्ष्‍य रखा है. 10 फरवरी 2023 को शेयर का भाव 93.50 पर बंद हुआ था.
इस तरह मौजूदा भाव से स्‍टॉक में आगे करीब 25 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है.
NCC को अक्‍टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में 3903.73 करोड़ रुपये की कंसॉलिडेटेड इनकम हुई है.
कंपनी का नेट प्रॉफिट 106.36 फीसदी बढ़कर 157.70 करोड़ रुपये हो गया. जो पिछले साल की समान तिमाही में 76.42 करोड़ रुपये था.
नागार्जुन कंस्‍ट्रक्‍शन (NCC) की Q3FY23 टॉप लाइन 3300 करोड़ रहा. सालाना आधार पर 23 फीसदी का इजाफा हुआ है.
Author : Akash dubey
Explore