Stock : स्टॉक से शॉर्ट टर्म में ही मिल सकता है 13% का रिटर्न

शेयर बाजार से मुनाफा कमाना है तो निवेशकों को ऐसे स्टॉक्स को पोर्टफोलियो में शामिल करने की जरूरत है, जहां बंपर रिटर्न मिलने की संभावना हो.
मार्केट एक्सपर्ट निवेशकों को शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए एक दमदार स्टॉक को चुना है.
मार्केट एक्सपर्ट ने खरीदारी के लिए Anand Rathi Wealth को चुना है.
एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनी ने हाल ही में जबरदस्त नतीजे पेश किए थे. इसके अलावा ये स्टॉक अच्छे लेवल पर ट्रेड कर रहा है.
एक्सपर्ट का मानना है कि 1 महीने के भीतर ये स्टॉक 1000 का लेवल टच कर सकता है. एक्सपर्ट ने बताया कि आनंद राठी ग्रुप की नेशनल प्रेजेंस काफी अच्छी है.
एक्सपर्ट ने बताया कि कंपनी गजब के नतीजे पेश करती है. कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार में IPO इश्यू किया था.
एक्सपर्ट ने बताया कि ये स्टॉक अपने पीयर ग्रुप में बाकी के स्टॉक्स की तुलना में सबसे सस्ता है. ये स्टॉक 21 के पीई मल्टीपल पर ट्रेड करता है.
पिछले 3 साल में प्रॉफिट की ग्रोथ 33 फीसदी रही है और 5 साल में प्रॉफिट की ग्रोथ 27 फीसदी रही है. इसके अलावा कंपनी का डिविडेंड यील्ड 1.15 फीसदी के आसपास है.
तिमाही नतीजों की बात करें तो कंपनी ने मार्च 2022 की तिमाही में 34 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था और मार्च 2023 की तिमाही में कंपनी ने 43 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था.
Author : Akash dubey
Explore