Stock : 500 से कम कीमत वाला शेयर बरसाएगा पैसा! देगा मुनाफा

शेयर बाजार से मुनाफा कमाना है तो पोर्टफोलियो में उन स्टॉक्स को जोड़े, जो बंपर रिटर्न दिला सके.
मार्केट एक्सपर्ट ने खरीदारी के लिए High Energy Batteries को चुना है. इस शेयर में दमदार रिटर्न मिल सकता है.
हाल ही में इस कंपनी के शेयर में करेक्शन देखने को मिला है. ये स्टॉक ऊपर के लेवल 577 से नीचे ट्रेड कर रहा है.
ये कंपनी एयरक्राफ्ट्स और मिसाइल में लगने वाली बैटरी का काम करती है और ये कंपनी एक तरह से डिफेंस सेक्टर में भी है.
एक्सपर्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में कंपनी का मार्केट शेयर 60 फीसदी तक का है. एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले समय में ये स्टॉक अच्छा काम करने वाला है
रिटर्न ऑन इक्विटी 31 फीसदी है. पिछले 3 साल में प्रॉफिट की ग्रोथ 54 फीसदी रही है और सेल्स की ग्रोथ भी जानदार रही है.
मार्च 2022 में कंपनी ने 4.75 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था, जबकि मार्च 2023 में कंपनी ने 6.97 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था.
Author : Akash dubey
Explore