नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़े काम का है समाधान पोर्टल, जानिए

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए 'समाधान पोर्टल' की शुरुआत की है.
यदि किसी नौकरीपेशा व्यक्ति को नौकरी से संबंधित किसी तरह की समस्या होती है तो वह इस समाधान पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.
एक कर्मचारी स्वतंत्र रूप से और आसानी से शिकायत दर्ज कर सकता है. समाधान पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी घर बैठे अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं.
किसी कर्मचारी को गलत तरीके से या बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया जाता है, सैलरी में कटौती कर दी जाती है तो वह समाधान पोर्टल पर कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकता है.
आप उमंग मोबाइल ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
नौकरी से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए कर्मचारियों को पास कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध हैं. कर्मचारी समाधान पोर्टल की वेबसाइट https://samadhan.labour.gov.in/ पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं
Author : Akash dubey
Explore