स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर दे रहे जबरदस्त रिटर्न, देखें यहां
बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट खुलवाने वाला हर ग्राहक चाहता है कि उसे अपनी जमा पूंजी पर ज्यादा ब्याज मिले.
बैंकों की कई एफडी योजनाओं में तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स से भी बढ़िया ब्याज मिल रहा है.
कई स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर पोस्ट ऑफिस और ट्रेडिशनल बैंकों से ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं.
कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 9 फीसदी और इससे अधिक रिटर्न की भी पेशकश कर रहे हैं.
बैंक डूबने या दिवालिया होने पर जमाकर्ता के पास एकमात्र राहत DICGC द्वारा दिया जाने वाला इंश्योरेंस कवर होता है.
अब डीआईसीजीसी के तहत इंश्योरेंस कवर 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक बढ़ाया गया है.
डीआईसीजीसी के गाइडलाइंस के मुताबिक, बैंक के लाइसेंस रद्द की तारीख या मर्जर या पुनर्निर्माण के दिन बैंक में प्रत्येक जमाकर्ता को उसके पास मूलधन और ब्याज की राशि के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा किया जाता है.
एक ही बैंक में आपके सभी अकाउंट्स को मिलाकर कितना ही पैसा जमा क्यों न हो, आपको केवल 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा.