SIP : इन दो Sectoral Funds ने दिया 50% तक रिटर्न, जानें डिटेल

SIP : इन दो Sectoral Funds ने दिया 50% तक रिटर्न, जानें डिटेल
AMFI वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा को जब खंगालने की कोशिश की तो Sectoral Funds की कुछ स्कीम्स का प्रदर्शन चौंकाने वाला दिखा.
तीन साल की अवधि में कुछ फंड्स ने करीब 50 फीसदी का औसत रिटर्न दिया है.
अगर इन स्कीम्स में 5000 रुपए की मंथली SIP की जाती है तो तीन साल के भीतर करीब 3 लाख रुपए तक का फंड तैयार हो जाता है.
इस कैटिगरी में तीन साल के आधार पर ICICI Prudential Commodities Fund ने 49.02 फीसदी का सबसे ज्यादा औसत रिटर्न दिया है.
इस स्कीम में 5000 रुपए एकमुश्त जमा किया जाता है और अगले तीन सालों तक 5000 रुपए की SIP की जाती है तो कुल राशि 3 लाख 5 हजार रुपए की होगी.
Quant Infrastructure Fund ने तीन साल में औसतन 48.51 फीसदी का रिटर्न दिया है.
निवेश की कुल राशि 1.85 लाख रुपए होगी. इस फंड के लिए NAV 23.06 रुपए का है, जबकि फंड का आकार 848.55 करोड़ रुपए का है.
Author : Akash dubey
Explore