उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करते रहती है।
उत्तरप्रदेश के तरफ से श्रमिकों के नवजात शिशुओं को पौष्टिक आहार प्रदान करने के उद्देश्य इस योजना की शुरुआत की गई है। l
इस योजना के जरिए प्रदेश सरकार के द्वारा पौष्टिक आहार का बंदोबस्त बच्चे की 2 साल की उम्र होने तक किया जाएगा
सरकार की इस योजना के तहत लड़की होने पर 12 हजार रु और लड़का होने पर 10 हजार रु साल में एक बार एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
आप उत्तर प्रदेश के निवासी है, तो फिर आप सरकार की इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आप भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत है, तो वही आपको सरकार की इस योजना का फायदा मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए अपने पास के श्रम कार्यालय या फिर संबंधित तहसील के कार्यालय में एक खंड विकास अधिकारी से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।