Share : इस स्टॉक से होगी तगड़ी कमाई, 24% तक मिलेगा रिटर्न; जानें टारगेट प्राइस

हाउसहोल्ड और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ज्योति लैब्स ने बुधवार को रिजल्ट जारी किया.
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 300% के दूसरे डिविडेंड का भी ऐलान किया है. नतीजों के दम पर ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने इस स्टॉक में BUY की सलाह दी है
इस समय ज्योति लैब का शेयर 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 195 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने इस स्टॉक में BUY की सलाह बरकरार रखा. टारगेट प्राइस भी 240 रुपए पर बरकरार रखा गया है.
52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 223 रुपए और न्यूनतम स्तर 142 रुपए है.
इस स्टॉक में एक महीने में 3.35 फीसदी की तेजी और तीन महीने में करीब 7 फीसदी की गिरावट आई है. इस साल अब तक 5 फीसदी का करेक्शन आया है.
एक साल में 32 फीसदी और तीन साल में करीब 80 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Explore