Share : ये शेयर 10 साल में 1 लाख को 48 लाख बना दिया, देखें यहां
गर लंबी अवधि में उनका रिटर्न चार्ट देखें तो 5, 10 साल में निवेशकों की वेल्थ कई गुना तक बढ़ी है. ऐसा ही एक मल्टीबैगर शेयर बजाज फाइनेंस लिमिटेड है.
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस मान रहे हैं कि इस शेयर में आगे अभी और रिटर्न देने का दम है. यह शेयर अपने पीयर ग्रुप में आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है
बल ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस के शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 8,000 रुपये रखा है.
22 मार्च 2023 को शेयर का भाव 5,827 पर बंद हुआ था. इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे 37 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है.
BSE पर यह शेयर 22 सितंबर 2022 को 7,777 रुपये पर 52 हफ्ते का हाई बनाया था. जबकि, 17 जून 2022 को शेयर ने 5,235.60 रुपये का रिकॉर्ड लो बनाया था.
बजाज फाइनेंस लंबी अवधि में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. बीते 5 साल में स्टॉक का रिटर्न अब तक 245 फीसदी है.
बीते 10 साल का रिटर्न देखें तो शेयर में करीब 4700 फीसदी रहा है. यानी, 10 साल पहले अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज की तारीख में उसकी वैल्यू करीब 48 लाख रुपये है.