SHARE : इस शेयर ने दिया 31000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, देखें यहां

कोरोना काल में भी ढेरों शेयरों ने निवेशकों को खूब मालामाल बनाया है। इन्हीं में से एक शेयर की जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं।
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 2 सालों में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है।
इस दौरान कंपनी का शेयर 31376.19 फीसदी रिटर्न दे चुका। यानी इसने निवेशकों का पैसा 314 गुना से अधिक कर दिया है।
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 5 सालों में भी काफी अधिक रिटर्न दे चुका है। 6 अप्रैल 2018 को यह शेयर बीएसई पर 0.34 रु पर था, जबकि आज यह 66.10 रु पर बंद हुआ।
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर एक साल में 3140.20 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
राज रेयॉन की मार्केट कैपिटल 3,675.71 करोड़ रु है। बीते 5 दिनों में कंपनी का शेयर 7.73 फीसदी फिसला है।
शेयर ने 6 महीनों में 129.12 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Author : Akash dubey
Explore