Share : इन शेयरों ने दिया 43 फीसदी तक रिटर्न, जानिए नाम

इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को केवल 5 ही दिनों में 43 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों के नाम।
मैक्रोटेक डेवलपर्स की मार्केट कैप इस समय 49,673.12 करोड़ रु है, पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 43.30 फीसदी उछला।
आदर्श प्लांट कंपनी का शेयर 15 रु से 21.47 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 43.13 फीसदी का रिटर्न मिला।
अडानी एंटरप्राइजेज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 42.94 फीसदी रिटर्न दिया।
सूर्यलता स्पिनिंग मिल्स का शेयर 382.65 रु से 535 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 39.81 फीसदी का रिटर्न मिला।
सोनल मर्केंटाइल का शेयर 66.35 रु से 88.99 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 34.12 फीसदी का रिटर्न मिला।
Author : Akash dubey
Explore