सीनियर सिटीजन ऐसे सुधार सकते हैं अपना Credit Score, देखें यहां

एक अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर ब्याज दरों और क्रेडिट प्रोडक्ट्स पर बेहतर डील्स भी मिल सकती हैं.
वरिष्ठ नागरिकों को अचानक आ जाने वाले खर्चों को कवर करने, मेडिकल बिलों का भुगतान करने या किसी बड़ी शॉपिंग के लिए फाइनेंस की आवश्यकता हो सकती है।
अपने क्रेडिट कार्ड बिलों या मौजूदा लोन की रीपेमेंट में देरी करने से बचें। क्रेडिट स्कोर तय करने में पेमेंट हिस्ट्री सबसे अहम फैक्टर है।
धोखाधड़ी गतिविधियों की जांच के लिए तीन प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो में से प्रत्येक से सालाना एक मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट की रिक्वेस्ट करें।
एक हाई क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है। अपने क्रेडिट उपयोग को 30 फीसदी से कम रखने की कोशिश करें।
पुराने क्रेडिट खातों को बंद करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री शॉर्ट हो सकती है, जो आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर डाल सकती है।
अपने क्रेडिट कार्ड को अधिकतम करने या बहुत अधिक कर्ज लेने से बचें। केवल वही उधार लें जो आप चुकाने में समर्थ हों।
Author : Akash dubey
Explore