SBI का Youth For India Fellowship Program, ऐसे करें अप्लाई

SBI ने 11वें ‘यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप’ प्रोग्राम लॉन्च किया है. इसके लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं.
इस प्रोग्राम के लिए 21 से 32 तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.
इस यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप’ प्रोग्राम के लिए भारत के नागरिकों के अलावा नेपाल, भूटान, और ओवरसीज सिटीजन अप्लाई कर सकते हैं.
एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम है. इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत युवा ग्रामीणों के साथ रहते और काम करते हैं. इसके अलावा इस फेलोशिप प्रोग्राम के द्वारा गांव विकास आदि की होने वाली चुनौतियों को हल करने के लिए मदद कर सकते हैं.
फेलोशिप में युवाओं को हर महीने 15,000 रुपये का खर्च दिया जाता है. हर महीने 1000 रुपये ट्रांसपोर्ट का खर्च भी दिया जाता है.
फेलोशिप के कंप्लीट होने पर एडजस्टमेंट अलाउंस के रूप में 60,000 रुपये का लाभ मिलता है.
इसके अलावा अगर आपका घर साइट से दूर हैं तो ट्रेन का खर्च और ट्रेनिंग के दौरान हुआ खर्च भी दिया जाएगा.
सिलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों को 10 दिन के अंदर ऑनलाइन असाइनमेंट पूरा करना होगा.
उम्मीदवारों को 60 मिनट की अवधि के अंदर तीन निबंधात्मक प्रश्नों का उत्तर देना होगा.
Explore